फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two arrested in inverter and battery theft case, goods recovered

Jhajjar-Bahadurgarh News: इन्वर्टर व बैटरी चोरी मामले में दो काबू, सामान बरामद

Sat, 24 Feb 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in inverter and battery theft case, goods recovered
बेरी। छुछकवास एरिया से पुलिस ने इन्वर्टर व बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। चौकी प्रभारी छुछकवास सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि रामकिशन निवासी ग्वालीसन ने शिकायत में बताया था कि 21-22 फरवरी की रात को उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी हो गई। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ चोरी का आपराधिक मामला थाना बेरी में दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशविंद्र निवासी खेड़ी होशदारपुर व नरेश निवासी कोयलपुर के तौर पर की गई। उन्हें अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व चुराई गई इन्वर्टर, बैटरी बरामद की गई। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed