{"_id":"6681faa906e322f3a30a6f56","slug":"two-accused-of-online-fraud-with-woman-arrested-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111522-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2024 06:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। थाना साइबर झज्जर की पुलिस टीम ने एक महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रबंधक साइबर झज्जर ने बताया कि बहादुरगढ़ निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। तीन अक्तूबर 2023 मेरे मोबाइल पर एक लिंक आया था। जिस लिंक के माध्यम से मेरे साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इस मामले में एक आरोपी हेमंत निवासी मंगल कॉलोनी करनाल को राजस्थान से गिरफ्तार करके अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान हेमंत के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान कपिल निवासी मैन बाजार चांदपोल जयपुर राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अनुसंधान कर्ता ने बताया कि जल्द ही उपरोक्त मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।