फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused of attacking police arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 06:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused of attacking police arrested
बेरी। गांव बाघपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करके हथियार छीनने, पुलिस पर पथराव कर चोट मारने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश अनुसार आरोपी अतुल को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी सागर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना कनीना को पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके एक मामले का वांछित आरोपी गांव बाघपुर में अपने दोस्त अतुल के मकान पर है। इस सूचना पर कनीना पुलिस, शहर चौकी बेरी की पुलिस टीम को साथ लेकर मिली सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची तो वहां पर एक कमरे में पांच लड़के बैठे हुए थे। जब उनसे पूछा गया कि कपिल निवासी रेढूवास कौन है, तभी उनमें से एक लड़का भागने लगा और बचाओ बचाओ का शोर करने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। अचानक से सभी लड़कों ने आरोपी कपिल को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी की पिस्टल भी छीनने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस कर्मचारी घायल भी हुए। इस पर आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने अब इस मामले मेंं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अतुल निवासी बाघपुर व सागर निवासी छारा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी अतुल पर पहले भी हत्या, छीना-झपटी व लड़ाई-झगड़े के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed