{"_id":"68c9389fce9e05c6750ea519","slug":"two-accused-arrested-in-extortion-case-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई
Tue, 16 Sep 2025 03:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 16 Sep 2025 03:45 PM IST
सार
पुलिस टीम ने अवैध उगाही और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों से प्रभावित थे
विज्ञापन
रंगदारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीआईए झज्जर और थाना शहर झज्जर की संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध उगाही और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि रईया निवासी एक व्यक्ति, जिसका झज्जर में कार्यालय है ने शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि 28 अगस्त 2025 को सुबह विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें 25 लाख रुपये की अवैध मांग की गई और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद 7 सितंबर को सुबह 9 बजे दोबारा कॉल आई और अज्ञात आईडी से इंस्टाग्राम पर ऑडियो-वीडियो के जरिए 30 लाख रुपये की मांग की गई, साथ ही धमकी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सीआईए झज्जर के निरीक्षक विवेक मलिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने साइबर सेल की मदद से दो आरोपियों, प्रितुल (पुत्र प्रमोद, निवासी ईगरा, जींद) और मनीष उर्फ अरुण (पुत्र वीरेंद्र, निवासी रईया) को गिरफ्तार किया। दोनों के मोबाइल फोन बरामद कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अपराधियों से प्रभावित थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मनीष का शिकायतकर्ता के साथ पहले से 10 हजार रुपये का लेनदेन था, जिसमें दोनों ने फोन बदल लिए थे। शिकायतकर्ता द्वारा और पैसे मांगने की रंजिश में मनीष ने यह कदम उठाया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोनों को झज्जर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में एक और पहलवान गिरफ्तार: रेस्लर सुशील की भी बढ़ी मुश्किलें, जानें दोनों में क्या है कनेक्शन