{"_id":"5efcd3698ebc3e42d966dd72","slug":"two-accused-arrested-for-looting-shopkeeper-arrested-jhjhar-news-rtk562059390","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को गोली मारकर लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को गोली मारकर लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एक टीम द्वारा धैड़ गांव में एक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने व उसका पर्स छिनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गांव धौड़ में एक दुकानदार पर हुई जानलेवा हमला करने व छीनाझपटी की वारदात में वांछित दोनों आरोपियों को 30 जून को संदेह के आधार पर थाना बादली की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया गया था।
थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक बिजेंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को काबू किया। पुलिस टीम बादली बाईपास के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम द्वारा शक की बिनाह पर दो युवकों को काबू किया गया। पकड़े गए युवकों की पूछताछ में पहचान तरुण उर्फ छोटू तथा राहुल उर्फ भैरव दोनों निवासी गांव धौड़ जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए उपरोक्त दोनों युवक थाना दुजाना में दर्ज जानलेवा हमला करने व छीना झपटी की उपरोक्त वारदात के वांछित आरोपी थे।
थाना प्रबंधक दुजाना ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में संगीन किस्म की अनेक आपराधिक वारदात के संबंध में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट, जान से मारने की नियत से फायर करने व मारपीट करके छीना झपटी करने की अनेक की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों ने 28 जून की रात को गांव धौड़ जिला झज्जर में एक दुकानदार पर सामान लेनदेन के विवाद को लेकर हुई कहासुनी पर जान से मारने की नियत से फायर करके लूटपाट करने की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के पश्चात तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए थे। जो 30 जून को बादली के एरिया से दो आरोपी पकड़े गए। उपरोक्त दोनों आरोपियों के साथ उनका तीसरा साथी चैन सिंह भी था। जो पुलिस पार्टी को चकमा देते हुए मौका से फरार हो गया। आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों से उनके अन्य साथियों तथा आपराधिक वारदात के संबंध में खुलासा होने की संभावना है।