फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tulsi worship program organized at many places

Jhajjar-Bahadurgarh News: कई स्थानों पर तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 20 Dec 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Tulsi worship program organized at many places
तुलसी पूजन करते बच्चे व अभिभावक।
बहादुरगढ़। संत आसाराम आश्रम की श्री योग वेदांत सेवा समिति, महिला मंडल द्वारा शहर में कई स्थानों पर तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों व अभिभावकों ने विधिपूर्वक तुलसी पूजन किया। योग वेदांत सेवा समिति के सदस्य नवीन मल्होत्रा ने बताया कि संत आसाराम बापू द्वारा विश्व स्तर पर सामूहिक तुलसी पूजन का आयोजन शुरू किया गया था जोकि भारत सहित पूरे विश्व में आज भी निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि आज का युवा पश्चिमी सभ्यता के रंग में रंग रहा है। वह अपनी प्राचीन सनातन परंपरा को भूलता जा रहा है। अब समय आ गया है कि युवाओं को भारत की प्राचीन गौरवमयी सनातन परंपरा से उन्हें अवगत कराया जाए। मल्होत्रा ने कहा कि तुलसी मैया का पूजन करने से घर में सुख व शांति का वास होता है। इसके साथ ही तुलसी एक आयुर्वेदिक औषधि भी है जोकि विभिन्न रोगों में रामबाण का काम करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों से तुलसी पूजन करवाने के साथ-साथ तुलसी मैया की महत्ता के बारे में भी उन्हें विस्तार से बताएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed