{"_id":"589f6c704f1c1bb61f378445","slug":"truck-bus-struck-12-passenger-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई रोडवेज बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई रोडवेज बस
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल
- फोटो : amarujala
गुड़गांव जा रही झज्जर डिपो की एक बस फतेहपुरी गांव के पास ओवरटेक के दौरान ट्रक को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के दौरान में बस में 30 सवारियां मौजूद थी, जिनमें से करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बस में सवार यात्रियों के अनुसार फतेहपुरी गांव के पास ओवरटेक में चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया तो चालक संतुलन खो बैठा। इससे बस सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई जिससे कई सवारियां घायल हो गई। वहीं से गुजर रही दूसरी बस चालक ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायलों में झज्जर शहर निवासी रितु, राहल, नवीन, जयप्रकाश, आशु, महेंद्र, मातन गांव निवासी ज्योति, डीघल निवासी संदीप, बालंद निवासी सुनील, सौंधी निवासी सोमबीर शामिल हैं। वहीं दूसरी और सौंधी निवासी सोमबीर ने बस चालक पर ही लापरवाही से बस चलाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।