फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tribute paid to martyrs of Pulwama attack by lighting candle

मोमबत्ती जलाकर पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 15 Feb 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs of Pulwama attack by lighting candle
पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते डीसी, एसपी व अन्य। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण विभाग परिसर स्थित युद्ध स्मारक पर सोमवार देर शाम मोमबत्ती जलाकर वर्ष 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर बलिदानियों को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डीसी के साथ एसपी वसीम अकरम ने भी युद्ध स्मारक पर वीर बलिदानियों को नमन किया। बीजेपी के जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कैप्टन शक्ति सिंह ने वीर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवा को सदैव याद रखा जाएगा। उनका शौर्य और सर्वोच्च बलिदान देश को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

डीसी व एसपी के साथ बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य व्यक्ति बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने युद्ध स्मारक पहुंचे। युद्ध स्मारक पर मोमबत्ती जलाने के उपरांत मौन धारण कर शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर झज्जर की एसडीएम शिखा, ईओ अरुण नांदल, बीडीपीओ उमेद सिंह के साथ प्रवीण गर्ग, मनीष बंसल, केशव सिंघल, अमित सिंघल, हरिप्रकाश यादव आदि के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व एक्स सर्विस मेन लीग के सदस्य पूर्व सैनिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed