{"_id":"6a9808e596ba4259ae06bc49","slug":"tribute-paid-on-lokchand-sharmas-death-anniversary-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-126803-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकचंद शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकचंद शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Wed, 02 Sep 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शिक्षाविद् पंडित लोकचंद शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर लाइनपार स्थित शक्ति विद्या मंदिर हाई स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सभी ने पंडित लोकचंद शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पूर्व प्रधान मामन राम, प्रवीण कुमार शर्मा, पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति के कार्यकारिणी सदस्य रमेश दीक्षित, बलराम, पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा और हरिओम हरितस समेत अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
पालेराम शर्मा ने कहा कि पंडित लोकचंद शर्मा ने अपना जीवन समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के उत्थान के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया। शिक्षाविद् प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता हिंदी, उर्दू, चीनी और अंग्रेजी भाषाओं के विशेष ज्ञाता थे। उन्होंने गांव बुपनियां में वेलफेयर सोसायटी का गठन कर अनेक सामाजिक कार्य किए।