फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tree felling case...The NGO's contract had ended in March, but the work was still being taken up

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेड़ कटाई मामला...मार्च में एनजीओ का अनुबंध हो चुका खत्म, फिर भी लिया जा रहा था काम

Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tree felling case...The NGO's contract had ended in March, but the work was still being taken up
झज्जर। शहीदी पार्क में पेड़ काटने के मामले में संबंधित एनजीओ नोटिस मिलने के बाद अपना जवाब तैयार कर रही है। मंगलवार को इसका जवाब संबंधित कमेटी को दिया जाएगा। हालांकि एनजीओ की फाउंडर सचिव का कहना है कि अब तक ई-मेल के जरिये संस्था को नोटिस नहीं मिला।
विज्ञापन

इसमें सुपरवाइजर को ही नोटिस दिया गया है, जबकि नगर परिषद के सचिव की तरफ से ई-मेल पर भी नोटिस भेजने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक नोटिस नहीं आया है। संबंधित एनजीओ फाउंडर सचिव डॉ. आर. तुलसी का कहना है कि उनका अनुबंध मार्च में खत्म हो चुका है। उसके बाद भी नगर परिषद ने उनके बिल क्लीयर नहीं किए हैं।
विज्ञापन

इस कारण कर्मचारियों को अब तक मानदेय तक नहीं मिला है। कर्मचारियों को अपना मानदेय मिल जाए, इसके लिए अब तक सेवा भाव से काम कर रहे हैं। उसके बावजूद उनकी संस्था पर पेड़ काटने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी एनजीओ के नहीं किए गए बिल क्लीयर
शहर के सभी पार्कों को एनजीओ को देखरेख के लिए दिया हुआ है। मार्च में सभी एनजीओ का अनुबंध खत्म हो गया था। उस समय भी पार्कों को एनजीओ को देने के मामले में विवाद हुआ था। नगर परिषद की तरफ से पार्कों को पुराने एनजीओ को देने से इंकार कर दिया था। हालांकि बाद में फिर से एनजीओ को काम दे दिया गया था। उसके बावजूद 8 माह से अब तक एनजीओ के बिल पास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed