फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Training Committee will be sealed Jat Delhi, jhajjar news

जाट कमेटी आज लेगी दिल्ली सील करने की ट्रेनिंग

Tue, 07 Mar 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
20 मार्च को संसद कूच के दौरान जरूरत पड़ने पर दिल्ली को सील करने की ट्रेनिंग कमेटी के 11 सदस्यों को रोहतक में दी जाएगी। ट्रेनिंग लेने के बाद कमेेटी के सदस्य धरनारत जाट समुदाय के लोगों को इसके बारे में समझाएंगे। यह बात जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान जितेंद्र धनखड़ ने कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर तैयारियों पर पूरा फोकस किया जा रहा है। दिल्ली से वे खाली हाथ नहीं लौटना चाहते इसलिए तैयारियों में कोई चूक नहीं रहने दी जाएगी। धनखड़ ने कहा कि कमेटी हर गांव में अगले एक या दो दिन में दिल्ली कूच का प्रचार शुरू करेगी। दिल्ली कूच के दौरान महिलाएं कुछ संख्या में ही उनके साथ रहेंगी बाकी महिलाएं धरनों की कमान संभाले रखेंगी। उन्होंने कहा जाट समाज में दिल्ली कूूच को लेकर पूरा जोश है। इसका परिणाम है कि दिल्ली कूच के लिए अभी तक करीब 2 हजार ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच में युवा सबसे अधिक संख्या में दिखाई देंगे। धनखड़ ने कहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। अगर सरकार साफ मन से होती तो 36 बिरादरी के लोगों को यूं 36 दिन तक धरनों पर नहीं बैठना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed