{"_id":"6b01f987f0dd1975560ad99c","slug":"trained-students-honored-at-iti-convocation-ceremony-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-142682-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई के दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षित विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई के दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षित विद्यार्थियों को किया सम्मानित
21jjrp10- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साल्हावास में आयोजित दीक्षांत समारोह में मौजूद विद्
Link Copied
साल्हावास। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) साल्हावास में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महावीर पाइप्स ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंकित चौधरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हावास के फार्मेसी अधिकारी संदीप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
संस्थान के प्रधानाचार्य बृजमोहन अंजना और स्टाफ सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को नए अवसरों का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनकर देश व समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य बृजमोहन अंजना ने कहा कि आईटीआई से प्राप्त तकनीकी ज्ञान और कौशल विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर हासिल करने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और ईमानदारी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।