{"_id":"58276d774f1c1b4709b378d1","slug":"tomorrow-will-be-removed-from-the-pomp-flags-flying-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल धूमधाम से निकाली जाएगी ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल धूमधाम से निकाली जाएगी ध्वजा यात्रा
ब्यूरो/झज्जर,अमर उजाला
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर के बालाजी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री बालाजी सेवा मंडल की तरफ से कल 14 नवंबर को बालाजी की 10वीं संकट मोचन ध्वजा यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी। मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 7 बजे शहर के झज्जर रोड स्थित श्री शक्तिपीठ देवी मंदिर के प्रांगण से विधिपूर्वक पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा भव्य संकट मोचन ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। ध्वजा यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर शहर के मांडोठी बाजार, मेन बाजार, पुराना नजफगढ़ रोड से होते हुए नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर पर संपन्न होगी। ध्वजा यात्रा के समापन के उपरांत श्री बालाजी सेवा मंडल द्वारा झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। ध्वजा यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
गंगा स्नान पर होगा यज्ञ
इसी दिन मंदिर में गंगा स्नान के पावन अवसर पर हवन यज्ञ व भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बालाजी मंदिर के महंत गणेश जी महाराज ने बताया कि इस अवसर पर बाला जी महाराज को सोने का चोला चढ़ाया जाएगा और हवन यज्ञ के बाद देसी घी का भंडारा शुरू होगा। गंगा स्नान के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 56 भोग विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।