फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   tol plaza, rate list, despute, in jhajjar

टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी, वाहन चालक परेशान

Sat, 30 Apr 2016 02:08 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Sat, 30 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
tol plaza, rate list, despute, in jhajjar
पुरीनी रेट सूची का बोर्ड - फोटो : bureau
करीब एक माह पहले झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव डीघल के पास बने टोल प्लाजा पर टोल की नई दरें लागू होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्गों को तलाशना शुरू कर दिया हैं। नाम न छापने की शर्त पर बताते हुए टोल कर्मचारी ने बताया कि ऐसा की वाक्या हर रोज टोल क्रास करने वाले चालकों व कर्मचारियों देखने को मिलता है कि एक अप्रैल से टोल की दरें बढ़ जाने पर टोल पर नई दरें नहीं लिखी गई हैं जिससे आए दिन चालकों के साथ कहासुनी हो जाती है कि टोल पर बढ़ी दरों को साइन बोर्ड पर क्यों नहीं लगाया जाता।
विज्ञापन


चालकों का कहना है कि टोल पर नई दर बढ़ जाने और टोल पर पुरानी दरें लिखी होने के कारण कई बार चालकों के साथ विवाद हो चुका है। गौरतलब है कि क्षेत्र से जुडे़ गांव डीघल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 71 से बेशक वाहन चालकों को राहत मिल गई है, लेकिन जिस तरीके से आए दिन यहां लगाए गए टोल प्लाजा दरों में बढ़ोतरी हो रही है उससे वाहन चालक और आम आदमी परेशान हो रहे हैं। अप्रैल माह के शुरुआत में टोल चलाने वाली कंपनी की ओर से दरों में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे वाहन चालकों की जेब खाली होगी।
विज्ञापन


टोल से हजारों वाहन गुजरते हैं रोज
इस मार्ग से प्रतिदिन करीब हजारों छोटे-बडे़ वाहन गुुजरते हैं, इससे रोजाना करीब लाखों रुपये तक टोल टैक्स वसूला जाता है। वहीं रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक भी अब अन्य वैकल्पिक मार्गों को तलाशने में लगे हुए हैं। रोहतक से रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालकों ने अब रोहतक वाया सुनारियां के रास्ते बेरी होते हुए छुछकवास होकर कोसली की ओर से रेवाड़ी पहुंच रहे हैं, लेकिन वाहन चालक टोल देकर भी सुरक्षित सफर नहीं कर पा रहे हैं। डीघल टोल प्लाजा पर अधिकतम बढ़ोतरी 10 रुपये की गई है। डीघल टोल प्लाजा पर नई टोल दरें लागू होने से वाहन चालकों दोहरी पर मार पड़ रही है। टोल पर भी हर साल की तरह अप्रैल माह में भी टोल दरें तो बढ़ा दी गई, लेकिन वाहन चालक टोल देकर भी सुरक्षित सफर नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीघल व गुड़ा फ्लाईओवर पर लगते हैं ब्रेक
डीघल और गुड़ा फ्लाईओवर पर लेटर व सड़क के बीच लचक, जिसके कारण तेज गति से आ रहे वाहन अचानक उछलते हैं या फिर उनकी कमानियां जोर की आवाज करती हैं। अचानक ब्रेक लगाए जाने की स्थिति में सड़क पर वाहनों की टायरों की रगड़ साफ देखी जा सकती है।


टोल प्लाजा ऑडिटर प्रमोद से बात की गई तो टोल पर लगी पुरानी दरों को बदलने का कार्य शुरू करवा दिया गया है और जिन बोर्ड पर रहती है उनको भी जल्द से बदलवा दिया जाएगा। चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करने दिया जाएगा। नई दरों में ज्यादा कोई बढ़ोतरी नही हुई है केवल 5 से लेेकर 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed