{"_id":"5f87548a8ebc3e9be418cbd0","slug":"today-meritorious-students-will-be-honored-jhjhar-news-rtk5783501184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज किया जाएगा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज किया जाएगा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
विज्ञापन
झज्जर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को संवाद भवन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झज्जर जिला के उपायुक्त जितेंद्र कुमार होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम शिखा करेंगी। वहीं कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह और जिला लोक संपर्क अधिकारी दिनेश कुमार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। वीरवार को सुबह 10 बजे शहर के लघु सचिवालय के पीछे स्थित संवाद भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यातिथि उपायुक्त जितेंद्र कुमार मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे।
यह विद्यार्थी किए जाएंगे सम्मानित
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के शैक्षणिक स्तर 2019-20 में बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली द हाइट स्कूल के छात्रा काजल, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एमडी हाई स्कूल खुडन के मनदीप कोडान, जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली माछरोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रेणुका को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के ये विद्यार्थी किए जाएंगे सम्मानित
जबकि दसवीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली द हाइट स्कूल की छात्रा रिंकी, जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले न्यूटन स्कूल के विद्यार्थी पार्थ, इसी स्कूल की छात्रा और जिला में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली देवीका, महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडन के उदित शर्मा, द हाइट्स स्कूल की छात्रा नैनू, मून लाइट हाई स्कूल सिलाना के छात्र कविराज, एमआरएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मधु को जिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।