फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today is the last day to take admission in colleges, up to 45% seats are vacant.

Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालयों में दाखिला लेने का आज अंतिम दिन, 45 फीसदी तक सीटें रिक्त

Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to take admission in colleges, up to 45% seats are vacant.
फोटो 42- सोनीपत के सेक्टर-12 ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद
सोनीपत। महाविद्यालयों में अब तक दाखिले से वंचित छात्रों के लिए प्रवेश का सोमवार को अंतिम अवसर रहेगा। इसके बाद विद्यार्थी महाविद्यालयों में दाखिला नहीं ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिक्त सीटों को भरने के लिए 21 से 27 अक्तूबर तक दाखिले से वंचित छात्रों को मौका दिया था। ऐसे विद्यार्थी सोमवार तक पोर्टल पर आवेदन कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला के 23 राजकीय, निजी, एडिड महाविद्यालयों में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 13562 सीटें तय की गई थी। तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद अधिकतर महाविद्यालयों में करीब 35 से 45 फीसदी सीटें रिक्त पड़ी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन की मांग पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने रिक्त सीटों को भरने व दाखिले से वंचित छात्रों को 27 अक्तूबर तक अंतिम अवसर दिया है। आज यह समय अवधि पूर्ण होने वाली है।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय व स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी पोर्टल पर अपना आवेदन कर महाविद्यालयों में फीस जमा करवा सकते हैं। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से भी रिक्त सीटें भरने के लिए सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप, फोन व अन्य माध्यम से विद्यार्थियों को पोर्टल खुले होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े संस्थानों का रुख सीटें रिक्त होने का कारण
महाविद्यालय प्रबंधनों ने बताया कि इस बार जिला के कई युवा दिल्ली, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थानों के साथ विभिन्न कोर्स में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। काफी युवा शहर के ही निजी संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यही कारण है कि अधिकतर महाविद्यालयों में करीब 35 से 45 फीसदी सीटें रिक्त रह गई हैं। दोबारा मौका मिलने के बावजूद एक-दो छात्र ही महाविद्यालयों में दाखिले के लिए पहुंच रहे हैं।


महाविद्यालयों में दाखिले लेने के अंतिम अवसर की समय अवधि आज समाप्त हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पोर्टल के माध्यम से स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय व स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए छात्रों को 27 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बावजूद विद्यार्थी दाखिला लेने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सोमवार के बाद विद्यार्थी चाहकर भी महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं पा सकेंगे।
- डॉ. नरेश कुमार, प्राचार्य, महिला महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed