{"_id":"6949b31c697c10fddc002ade","slug":"tirupati-techno-won-the-cricket-match-by-6-wickets-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129771-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरुपति टेक्नो ने 6 विकेट से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरुपति टेक्नो ने 6 विकेट से जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
22jjrp13- क्रिकेट मैच में भाग लेती टीमें। स्रोत-आयोजक
झज्जर। रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप (एमईटी) और रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से श्री धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एमईटी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर–5 में किया गया। टूर्नामेंट के पांचवें दिन ग्रुप-सी के अंतर्गत चार मैच विभिन्न कंपनियों की टीमों के बीच खेले गए।
पहला मैच तिरुपति टेक्नो कंपनी व डायनामिक ऑयल कंपनी के बीच खेला गया। तिरुपति टेक्नो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 47 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीत लिया। तिरुपति टेक्नो के खिलाड़ी अखिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मैच फैबकेयर कंपनी व अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के बीच खेला गया जिसमें अंबर एंटरप्राइजेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस मैच में दीपक कपूर को मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला री सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड एवं रिलायंस एमईटी के बीच खेला गया। री सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड की टीम 10 ओवर में मात्र 24 रन ही बना सकी। जवाब में रिलायंस एमईटी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में भानुप्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रुप का अंतिम मैच जेबी ग्लास कंपनी व रविक इंजीनियर्स के बीच खेला गया। जेबी ग्लास ने 38 रनों का लक्ष्य मात्र 8 ओवर में प्राप्त कर जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी अंकित को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के आगामी चरण में विजयी टीमों के बीच अगले मैच खेले जाएंगे।