{"_id":"65d66493c732b57d900b9934","slug":"three-youths-arrested-with-illegal-weapons-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105667-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Thu, 22 Feb 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-2 पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन युवकों को अवैध हथियारों समेत काबू किया है। उनके खिलाफ संबंधित थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
सीआईए-2 प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि थाना शहर क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ प्रदीप व लोकेश निवासी झासवा व कन्हैया निवासी मुंडका, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। सीआईए-2 की टीम थाना शहर बहादुरगढ़ में तैनात थी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। वहीं सीआईए-2 की दूसरी टीम ने शहर थाना क्षेत्र में ही एक युवक को देशी पिस्तौल व दो कारतूस समेत काबू किया। तीसरी टीम थाना लाइनपार के एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। लाइनपार थाना क्षेत्र से पकड़े गए युवक की पूछताछ में पहचान लोकेश निवासी झासवा, जिला झज्जर हाल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, मुंडका दिल्ली के तौर पर हुई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों में मामले दर्ज किए गए।