फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three were taken into judicial custody and one on police remand.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन को न्यायिक हिरासत और एक को पुलिस रिमांड पर लिया

Sun, 11 Aug 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 11 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Three were taken into judicial custody and one on police remand.
झज्जर। मादक पदार्थ चरस के साथ पकडे़ गए चार आरोपियों को सीआईए टीम ने अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि एक को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की एक टीम थाना दुजाना क्षेत्र में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुशील, संदीप, राहुल व पंकज मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करते है। वह मादक पदार्थ चरस को बेचने की फिराक में स्कॉर्पियो गाड़ी लिए हुए गुढ़ा रोड पर सड़क के साथ कच्चे रास्ते पर खड़े हैं। पुलिस टीम ने पहुंचकर गाड़ी में बैठे चारों नौजवान लड़कों को काबू करके नाम पता पूछा तो कंडक्टर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम सुशील, ड्राइवर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम पंकज, व पिछली सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम संदीप व दूसरे लड़के ने अपना नाम राहुल चारों निवासी जोली जिला सोनीपत बताया।
विज्ञापन

तलाशी ली तो सीट के नीचे कपड़े के थैले के अंदर एक सफेद रंग की पॉलिथीन मिली। उसको खोलकर चेक किया गया तो उसके अंदर चरस मिली। उसका वजन करने पर 497 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज करके आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार संदीप, राहुल व पंकज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व सुशील को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed