फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three streets will be built in Chhotu Ram Nagar with 15 lakhs MLA inaugurated it

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटूराम नगर में 15 लाख से बनेंगी तीन गलियां, विधायक ने किया शुभारंभ

Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three streets will be built in Chhotu Ram Nagar with 15 lakhs MLA inaugurated it
-फोटो 57 : वार्ड 10 में नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। स्रोत
बहादुरगढ़। वार्ड 10 के अंतर्गत आने वाले शहर के छोटूराम नगर में डी प्लान के तहत तीन गलियों का निर्माण कराया जाएगा। वीरवार को विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। गलियों के निर्माण पर 15 लाख की राशि खर्च की जाएगी। यहां पहुंचे विधायक राजेश जून का लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


जून ने कहा कि यह गलियां बनने से लोगों को यहां से आवागमन करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। जून ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गलियों का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता व टेंडर के तय मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए। वार्ड 10 के निवासियों ने गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पर विधायक राजेश जून का आभार जताया। इस मौके पर युवराज छिल्लर, बलराज दलाल, नरेश छिकारा, एसडीओ राजेश कौशिक, जेई नीरज, जेई आकाश श्योराण, हरिओम राठी, संजय जोवल, धर्मवीर आकाश, विनोद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed