{"_id":"69ce8ca62e26599fb40db358","slug":"three-police-teams-active-in-newborn-trafficking-case-raids-intensified-in-punjab-and-up-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-122443-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवजात तस्करी मामले में पुलिस की तीन टीमें सक्रिय, पंजाब-यूपी में दबिश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवजात तस्करी मामले में पुलिस की तीन टीमें सक्रिय, पंजाब-यूपी में दबिश तेज
Fri, 03 Apr 2026 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 83 : पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। संवाद
बहादुरगढ़। नवजात की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए सीआईए-1, 2 और थाना शहर की तीन टीमें पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत से 10 दिन के रिमांड पर लिया है।
तीनों से गहन पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना तक पहुंचा जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के बाद मामले में अभी बहुत सी परतें खुलकर सामने आएंगी।
यह था मामला
थाना शहर पुलिस ने मंगलवार की रात को अंतरराज्यीय नवजात तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को सेक्टर-9 मोड़ के पास से जांच के दौरान वाहन समेत पकड़ा था। इनमें एक महिला भी शामिल है। ये महज तीन दिन के बच्चे को दिल्ली बेचने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में सकील, अकील मलिक निवासी गाजियाबाद और पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली महिला बेअंत कौर शामिल हैं। सकील की पत्नी गाजियाबाद में और बेअंत कौर की बेटी पंजाब में नर्स है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में करता है। पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान संभव होगी। पुलिस अब आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसमें विशेष रूप से आरोपियों की पत्नी और बेटी से जानकारी जुटाई जाएगी। इस मामले में अभी सरगना समेत दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें जुटी हुई हैं। इनमें सीआईए-1, 2 और थाना शहर की टीम शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पंजाब और उत्तर प्रदेश में टीमें रेड कर रही हैं।
- जमील अहमद, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़।