फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three players of the district selected for Asian Boxing Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जिले के तीन खिलाड़ी चयनित

Sat, 12 Jul 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three players of the district selected for Asian Boxing Championship
-फोटो 51 : नागरिक अस्पताल में पात्र लोगों को चश्मे वितरित करते हुए पीएमओ मंजू कादियान साथ में ड
झज्जर। जिले के तीन मुक्केबाजों का चयन थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाली एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह तीनों खिलाड़ी शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मुक्केबाजी कोच हितेश देशवाल के पास अभ्यास करते हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चयन हाेने पर उनके परिजनों व अन्य खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

हरियाणा की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह प्रदेश न केवल खेती में अग्रणी है, बल्कि खेलों में भी सबसे आगे है। अबकी बार हरियाणवी मुक्केबाज थाईलैंड के बैंकॉक शहर में होने जा रही एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपनी ताकत का लोहा मनवाएंगे। यह चैंपियनशिप 30 जुलाई से 12 अगस्त तक खेली जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में जिला झज्जर के तीन मुक्केबाजों का चयन भारत की टीम में हुआ है। इसमें 65 किलोग्राम भार वर्ग में मौसम सुहाग, 85 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव कादयान और 90 किलोग्राम भार वर्ग में हेमंत सांगवान भारत की तरफ से रिंग में उतरेंगे। इन सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर अपनी जगह भारतीय टीम में पक्की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे कोच हितेश देशवाल को इस बार भारतीय टीम के साथ थाईलैंड दौरे पर राष्ट्रीय कोच के रूप में नियुक्त किया है। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने दम पर भारत को पदक दिला चुके हैं। इस बार भी इनके इरादे साफ हैं कि खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतना है।

फिलहाल तीनों मुक्केबाज महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में दिन-रात कठिन अभ्यास कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन को लेकर जिला झज्जर के खेल प्रेमियों में गहरी उत्सुकता और गर्व है। इस मौके पर झज्जर जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, ओलंपियन अखिल कुमार, हरियाणा मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष मेजर सतपाल संधू, महासचिव रविंद्र पन्नू, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ओमबीर और जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने सभी मुक्केबाजों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed