{"_id":"661a7ac102e5c4c03d00e61d","slug":"three-employees-were-found-absent-at-two-centres-during-inspection-by-cmo-in-jhajjar-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: सीएमओ के निरीक्षण में दो केंद्रों पर 3 कर्मचारी मिले गैर हाजिर, एक दिन का रोका वेतन; स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: सीएमओ के निरीक्षण में दो केंद्रों पर 3 कर्मचारी मिले गैर हाजिर, एक दिन का रोका वेतन; स्पष्टीकरण मांगा
Sat, 13 Apr 2024 05:59 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 Apr 2024 05:59 PM IST
सार
झज्जर सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए पाई गई खामियों को दूर करने के आदेश दिए। इस दौरान कई स्टाफ ड्रेस में नहीं पाए गए तो उनको भविष्य में ड्रेस में रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रोंं का औचक निरीक्षण
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर सिविल सर्जन व उप सिविल सर्जन की टीम ने शनिवार को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रोंं का औचक निरीक्षण किया। जिले के कुल 13 स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सिविल सर्जन ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर धारौली, पीएचसी साल्हावास, पीएचसी बिरहोड, सब सेंटर सेहलंगा व पीएचसी छुछकवास का निरीक्षण किया। सीएमओ को धारौली में एक कर्मचारी गैर हाजिर मिली।
विज्ञापन
इसी प्रकार से साल्हावास पीएचसी में दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीएमओ ने तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और उनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सब सेंटर सेहलंगा में चार बजे कर्मचारियों के जाने का समय है, लेकिन यहां पर सीएमओ के निरीक्षण के दौरान तीन बजे ही दो कर्मचारी घर गए हुए मिले। उन दोनों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है जबकि एक दिन का वेतन रोकने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर व पीएचसी का औचक निरीक्षण करते हुए पाई गई खामियों को दूर करने के आदेश दिए। इस दौरान कई स्टाफ ड्रेस में नहीं पाए गए तो उनको भविष्य में ड्रेस में रहने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने कर्मचारियों से कहा कि वह संस्था में किसी प्रकार की कोई खामी न बरते और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने उपस्थित स्टाफ को आमजन के लिए कहा कि संस्था में आने वाले प्रत्येक मरीज को बदलते मौसम के लिए जागरूक करें ताकि आम आदमी का स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके और बीमारियों की पकड़ से दूर रह सके।
विज्ञापन