फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three arrested in connection with vandalism, attempted arson, and death threats at a home.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में तोड़फोड़, आगजनी के प्रयास और जान से मारने की धमकी के मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in connection with vandalism, attempted arson, and death threats at a home.
सीसीटीवी फुटेज में नहीं हुई आरोपियों की पहचान, पुलिस ने स्टेप-बाय-स्टेप जांच कर घर तक पहुंचकर आरोपी दबोचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। घर में तोड़फोड़, आग लगाने का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में बादली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये चेतन, चेतन कुमार तथा हर्ष निवासी गांव घुम्मनहेड़ा दिल्ली हैं। इन तक पहुंचने में सीसीटीवी की फुटेज का अहम योगदान रहा।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि गांव गुभाना निवासी रोहित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 जून 2026 को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक उसके घर के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों ने मुख्य गेट पर पत्थरों व अन्य वस्तुओं से हमला कर शीशे तोड़ दिए और गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने प्लास्टिक की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ भरकर घर के बाहर आग लगाने का प्रयास किया। वारदात के दौरान उन्होंने रोहित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लगातार दबिश देकर दिल्ली के गांव घुम्मनहेड़ा निवासी चेतन, चेतन कुमार और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया।
सीसीटीवी की अलग-अलग फुटेज जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पीड़ित परिवार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी वारदात करते हुए कैद हो गए थे लेकिन वे स्थानीय निवासी नहीं होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर मुख्य बस स्टैंड, पेट्रोल पंप और दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अलग-अलग फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों के घर तक पहुंचने में सफल रही।
नए थाना प्रभारी के लिए चुनौती बना मामला
घर में आग लगाने के प्रयास और तोड़-फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी जिससे यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि उन्होंने बादली थाना का कार्यभार संभालने के बाद पहली ही रात यह वारदात हुई थी।

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का विश्लेषण करने के बाद आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed