फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three arrested for firing with intent to kill and snatching

जान से मारने की नीयत से फायर करने और छीना झपटी के मामले में तीन गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for firing with intent to kill and snatching
बहादुरगढ़। छीना-झपटी और जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सेक्टर-6 बहादुरगढ़ निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि संजय निवासी जिला भिवानी हाल एचएसआईआईडीसी बहादुरगढ़ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया था। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-16/17 में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान सचिन पुत्र नरेश निवासी कुम्हारों वाली गली बहादुरगढ़, अमित उर्फ प्रजापति पुत्र रमेश निवासी गोपाल नगर बहादुरगढ़ और मोहित उर्फ भूरा पुत्र राजकुमार निवासी दुबलधन के तौर पर हुई।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में थाना के एरिया में हथियारों के बल पर डरा धमकाकर और फायरिंग कर एक व्यक्ति से उसकी गाड़ी व मोबाइल फोन सहित नकद रुपये छीनने की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते तीनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed