{"_id":"6681fa98463551e4180eae91","slug":"three-accused-of-fatal-attack-on-pump-operator-arrested-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-108294-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पंप ऑपरेटर पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पंप ऑपरेटर पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
पाहसौन गांव के निकट 21 जून को गोली माकर किया था घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। पाहसौर गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार पर जानलेवा फायर से घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में है जबकि पकड़े गए तीनों युवकों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दादनपुर पंप हाउस के लिए ड्यूटी पर जा रहे ऑपरेटर बादली निवासी संदीप को 21 जून को बदमाशों ने पाहसौर गांव के बस स्टैंड के नजदीक पीछे से स्विफ्ट गाड़ी से संदीप की मोटरसाइकिल को आगे लगाकर दो गोली मार दी थी। पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि संदीप ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्विफ्ट गाड़ी में से बादली गांव का रोबीन, सज्जन, प्रशांत व एक अन्य व्यक्ति जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई जो गोली उसके कंधे पर लगी। इसके बाद संदीप ने भाग कर झाडिय़ों में भाग कर जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में थाना बादली में जानलेवा हमला करने के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान रोबिन, सज्जन व सोमबीर तीनों आरोपी बादली के निवासी हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले आपसी पारिवारिक विवाद की रंजिश के कारण रोबिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए यह साजिश रची थी। आरोपी रोबिन से वारदात में प्रयोग एक पिस्तौल व आरोपी सज्जन से वारदात में प्रयोग एक पिस्तौल व एक खाली खोल बरामद किया गया।