फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused in murder of Delhi Jal Board employee had encounter with the police, miscreants were shot

Bahadurgarh: दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी हत्याकांड के तीन आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़, बदमाशों को लगी गोली

Wed, 28 Aug 2024 09:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 28 Aug 2024 09:45 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में बराही रोड पर स्थित ड्रेन के पास आज पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश एक छात्र के अपहरण और हत्या के आरोपी हैं।

विज्ञापन
Three accused in murder of Delhi Jal Board employee had encounter with the police, miscreants were shot
बहादुरगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके पास से पुलिस को 3 अवैध पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। तीनों ही बदमाशों के पैर में गोली लगी हुई है। बदमाशों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भिजवाया गया है। इन बदमाशों पर दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी दीपक मांझी के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज है। एसीपी क्राइम प्रदीप नैन मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन




सुबह करीब 5:30 बजे बहादुरगढ़ सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर बहादुरगढ़ से बराही रोड पर जा रहे हैं। बराही रोड़ पर ड्रेन के पास जब पुलिस ने तीनों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाई। जिससे तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाशों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भिजवाया। जहां फिलहाल उनका इलाज भारी सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहद गांव निवासी सुनील, अंकित और दहकौरा गांव निवासी विकास के रुप मे हुई है। 
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के एसीपी क्राइम प्रदीप नैन ने बताया कि इन बदमाशों पर 10 दिन पहले दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी दीपक मांझी के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज हुआ था। जिस वक्त यह अपहरण हुआ दीपक मांझी पेपर देने के लिए सापला आया हुआ था। वहीं से चार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। दीपक के परिजनों से बदमाशों ने 5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बदमाश फिरौती लेने पहुंचे थे तो पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं यह तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसी बीच आरोपियों ने दीपक मांझी की गला दबा कर हत्या कर दी थी और रोहतक के कारोर गांव के पास से गुजर  रही माइनर में हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था। तभी से ये बदमाश पुलिस के रडार पर थे।


फिलहाल तीनों घायल बदमाशों का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। इन्हें इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा जाएगा और स्वस्थ होने पर कोर्ट में पेश करके पुलिस से तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लगी। पुलिस पूछताछ में बदमाशों से और भी कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed