फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused arrested in case of snatching car at gunpoint

Jhajjar-Bahadurgarh News: हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में तीन आरोपी काबू

Mon, 30 Sep 2024 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of snatching car at gunpoint
29jjrp01- झज्जर। पुलिस द्वारा पकडे़ गए आरोपी। स्त्रोत- पुलिस पीआरओ
झज्जर। पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को हथियार के बल पर गाड़ी छीनने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि भगवत दयाल निवासी कडौदा ने शिकायत दी थी कि वह सुबह घर से झज्जर के लिए चला था। जब वह गांव डाबला से गुजरा तो एक लड़का ब्रेकर पर खड़ा हुआ था। उसने रुकने का इशारा किया। उसने यह सोचकर कि कोई पढ़ने वाला लड़का होगा, गाड़ी रोक ली। इतनी देर में दोनों तरफ से दो लड़के और आ गए। उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल सटा दी। फिर गाड़ी में पीछे डाल कर सुरेहती से गांव सुलोधा रोड पर ले गए। वहां पर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपी को छीनी गई गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित निवासी बिचपड़ी व प्रदीप निवासी सिटावली जिला सोनीपत व रवि निवासी सफीदों जिला जींद के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों ने वारदात का खुलासा किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed