{"_id":"608b16dd8ebc3eb9222cbe77","slug":"threatened-to-shoot-a-young-man-who-committed-suicide-with-a-noose-jhjhar-news-rtk606560944","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक को गोली मारने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक को गोली मारने की दी थी धमकी
विज्ञापन
झज्जर। 26 अप्रैल को यादव धर्मशाला के पास फंदा लगाकर जान देने वाले युवक की मौत का राज उसके मोबाइल ने खोल दिया है। मृतक ने फंदा लगाने से पहले अपना वीडियो भी बनाया था। जब उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल का लॉक खुलवाया और देखा तो फोन में एक वीडियो पड़ा था। इसमें पड़ोस के ही एक युवक पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उसके बाद वीरवार को मृतक के परिजन डीएसपी राहुल देव से मिलने पहुंचे। उन्होंने शहर पुलिस थाना प्रबंधक को भी मामले की शिकायत दी है।
शहर छावनी के नरेश कुमार की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ गया है। टायर पंक्चर बनाने का काम करने वाले दुकानदार नरेश के फंदा लगाने का कोई और कारण नहीं बल्कि पैसे का लेनदेन था। उससे परेशान होकर नरेश ने जिंदगी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया और अपने घर के ही एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नरेश की मौत का असली रहस्य बुधवार को उस समय खुला जब मृतक की पत्नी ममता ने उसका मोबाइल फोन खोला। मोबाइल में ही मिले वीडियो से पता चला कि नरेश की मौत का असली कारण पैसों का लेनदेन था। अपने मोबाइल में बनाए वीडियो में मृतक नरेश साफ-साफ कहता सुनाई दे रहा है कि उसने पिछले लॉकडाउन में पड़ोस के ही अनमोल नामक युवक से दस हजार रुपये लिए थे। इसे आरोपी ने ब्याज दर ब्याज जोड़कर 41 हजार रुपये बना दिए। नरेश ने यह भी कहा है कि उसने आरोपी को पांच-छह हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन आरोपी उस पर बाकी बची रकम को लौटाने का दबाव बना रहा है और न दिए जाने की सूरत में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात भी कह रहा है। नरेश का यह भी कहना था कि वह पैसे लौटाने में सक्षम नहीं है और ज्यादा परेशान है। यही वजह है कि वह अब जीना नहीं चाहता। मोबाइल से खुले मौत के राज के बाद वीरवार को नरेश के परिजन सिटी पुलिस थाना पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।
विज्ञापन
झज्जर छावनी मोहल्ले के मृतक नरेश कुमार के परिजन व अन्य लोग वीरवार को सिटी थाना आए थे। उन्होंने इस मामले में एक वीडियो व अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपा है, जिनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। यदि जांच में आरोप सिद्ध होता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
- नर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर