फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves and robbers fearless, jewelery and cash worth lakhs stolen from Bhadani village

चोर और लुटेरे बेखौफ, भदानी गांव से लाखों केे आभूषण व नकदी चोरी

Sun, 13 Jun 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves and robbers fearless, jewelery and cash worth lakhs stolen from Bhadani village
झज्जर। लॉकडाउन व रात्रि कर्फ्यू के दौरान पुलिस सड़कों पर है। वहीं, चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने शुक्रवार की रात में भदानी गांव में एक मकान में घुसकर लाखों के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। वहीं बहादुरगढ़ रोड पर एक खेत से चोरों ने सोलर प्लेट चोरी कर ली गईं। उधर, गुरुग्राम रोड पर एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से गाड़ी युवकों ने हथियारों के बल पर दस हजार रुपये लूट लिए है। पुलिस ने तीनों घटनाओं को लेकर मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदानी गांव निवासी प्रदीप उर्फ रूपेश पुत्र सोमदेव ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें उसने बताया है कि डीघल टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। शुक्रवार की रात उसकी भाभी मोनिका व भतीजा प्रियांशु पुत्र संदीप मकान की छत पर सो रहे थे। शनिवार की उसने सुबह उठकर देखा तो मकान के कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। इस दौरान चोर सोने की 2 चेन, 3 अंगूठी, 1 लॉकेट, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, 21000 रुपये नकद, चांदी का लॉकेट चोरी कर ले गए। सूचना पर सदर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया और सुबूत जुटाए।
विज्ञापन

कबलाना गांव निवासी रणधीर सिह पुत्र भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपने खेत में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप से कुछ दूर उसका खेत है। उसमें सिंचाई के लिए सौर उर्जा चालित सोलर प्लेटें लगवाईं हुईं थीं। रात के समय चोरों ने सोलर प्लेट चोरी कर लीं हैं। सदर पुलिस थाने की टीम ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरिनगर डूमा गावं निवासी कृष्ण पुत्र मीर सिंह का कहना है कि वह गांव याकूबपूर के पास पेट्रोल पंप पर रात के समय बतौर सेल्समैन का काम करता है। शुक्रवार की रात 9:45 बजे के एक कार तेल डलवाने के लिए आई। इसमें तीन युवक सवार थे। इनमें से दो ने उतरकर 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पट्रोल डालने के बाद उनमें से एक युवक ने देसी पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया और दूसरे युवक ने उसकी जेब से सारा कैश निकाल लिया। इस दौरान करीब 10 हजार रुपये कैश था। इसके बाद तीनों गाड़ी में बैठकर झज्जर की तरफ भाग गए। गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी।

वर्जन
पुुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थलों का जायजा लेने के बाद मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के लिए भी कहा गया है।
- सतेंद्र कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed