{"_id":"65fc8034ba9bda751e03e4f4","slug":"there-will-be-clouds-on-23-and-24-march-the-sky-will-be-clear-on-25-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106341-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 23 और 24 मार्च को छाएंगे बादल, 25 को रहेगा आसमान साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 23 और 24 मार्च को छाएंगे बादल, 25 को रहेगा आसमान साफ
Fri, 22 Mar 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में एक बार फिर होली के नजदीक बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने 23 और 24 मार्च को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। वीरवार को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति मंद पड़ने के कारण प्रदूषण बढ़ गया है। एक्यूआई वीरवार को 161 दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 26 से 89 प्रतिशत रहा। हालांकि अब गर्मी बढ़ने लगी है। बाजारों में भी दुकानों के बाहर गर्मी के कपड़े सजने लगे हैं। वीरवार को दिन भर आसमान में सूर्य देव तेज के साथ चमकते रहे।
विज्ञापन