फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There was a fair like atmosphere at the puja ghats, Arghya was offered to the rising sun.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूजा घाटों पर रहा मेले जैसा माहौल, उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
There was a fair like atmosphere at the puja ghats, Arghya was offered to the rising sun.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। पूर्वांचलवासियों का चार दिवसीय लोकप्रिय त्योहार छठ पूजा महापर्व सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न हो गया। शहर में छोटे-बड़े 30 से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सबसे अधिक भीड़ महावीर पार्क के निकट नहर किनारे और छोटूराम नगर में रही। यहां पर मेले जैसा माहौल रहा।
सैनिक नगर में बिहार नवयुवक पूर्वांचल संघ समिति की ओर से छठ महापर्व के दौरान छठ पूजा एवं जागरण का भव्य आयोजन किया गया। सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ के परिसर में छठ घाट पर व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य देकर सनातन धर्म की सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। यहां श्रद्धालुओं ने कहा कि छठ मैया की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-9, कसार, लाइनपार की बिहारी काॅलोनी, निजामपुर रोड की बिहारी काॅलोनी, बाबा हरिदास नगर, पटेलनगर, धर्म विहार और कई अन्य क्षेत्रों में छोटे-बड़े घाटों पर हजारों लोगों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। छठ घाटों पर सुबह 4 बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। लोग पहुंचते रहे और छठ घाटों पर प्रसाद के सूप और डाल सजाए गए। छठ व्रत करने वाली महिलाएं तालाबों में उतर कर भगवान भास्कर के उगने का इंतजार करती दिखीं और छठव्रती सूर्य की उपासना करती नजर आईं। नहर में पूजा घाट पर छठ मैया के गीत भी महिलाओं ने गाए। डीजे की धुन पर नृत्य किया। सूर्य वंदना भी श्रद्धालु पूरी तरह लीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed