फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is no greater asset in life than parents: Vaidya Devendra Rohilla

जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई पूंजी नहीं : वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला

Mon, 17 Jun 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
There is no greater asset in life than parents: Vaidya Devendra Rohilla

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर सेवा नारायण संस्थान में रविवार को पितृ दिवस (फादर डे) धूमधाम से मनाया गया। नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला, रोहिल्ला परिवार व उपचारधीन रोगियों ने स्व. रेवती नंदन रोहिल्ला की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया।

माल्यार्पण कर पितृ दिवस पर नमन करते हुए वैद्य देवेंद्र रोहिल्ला ने कहा कि माता-पिता बच्चों के लिए ईश्वर से भी पहले पूजनीय होते हैं। वैद्य देवेंद्र रोहिला ने कहा कि जीवन में पिता की भूमिका वट वृक्ष के समान होती है जो हर मौसम व हर परिस्थिति को अपने में समेटकर अपने परिवार व बच्चों को सदा खुश रखने के दायित्व का निर्वहन करता है। जीवन में माता-पिता का ऋण कभी भी नहीं चुकाया जा सकता है। बच्चे पिता की उंगली थामकर चलना सीखते हैं और पिताजी की जीवन में क्या भूमिका होती है, इस बात का अहसास बच्चों को तब होता है जब वह स्वयं पिता बनते हैं। पितृ दिवस के पावन अवसर पर वैद्य देवेंद्र रोहिला ने कहा कि सभी बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करें, क्योंकि इस धरती पर मानव जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई मूल्यवान पूंजी नहीं है। इस अवसर पर स्नेह प्रकाश रोहिल्ला, आनंद रोहिल्ला, पिर्थी सिंह रोहिल्ला, महेश रोहिल्ला, रवि रोहिल्ला, राजीव रोहिल्ला, डाॅ. राहुल, डाॅ. सुनीता, सुशील रोहिल्ला, हरीश चंद्र, विनोद, रामनिवास, अमरजीत कौर, नीलम देवी, अंजना देवी, गीता देवी, मंजू बाला, लतिका रोहिल्ला, अनिल सैनी सहित सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed