फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There are no proper arrangements to extinguish fire in multi-storey buildings

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के नहीं हैं पुख्ता इंतजाम

Thu, 20 Jun 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 20 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
There are no proper arrangements to extinguish fire in multi-storey buildings
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ शहर में लगातार हाईराइज बिल्डिंग बनती जा रही हैं। कई हाउसिंग सोसायटी भी हैं, लेकिन यदि इन बहुमंजिला इमारतों में आग लग जाए तो उसे बुझाने के पुख्ता इंतजाम दमकल विभाग के पास नहीं हैं। इन इमारतों में लगी आग बुझाने के लिए हाइड्रालिक प्लेटफार्म और एस्टेबलेटर फायर गाड़ियों की जरूरत होती है लेकिन जिले में ये उपलब्ध ही नहीं हैं। इन्हें गुरुग्राम से मंगाना पड़ता है। इन्हें पहुंचने में अधिक समय लगता है और जब तक बहुत देर हो जाती है। दमकल विभाग ने इसके लिए शासन और दमकल मुख्यालय को मांगपत्र भेजा है।
विज्ञापन

शहर में आबादी के साथ ही बहुमंजिला इमारतों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उस हिसाब से आग बुझाने के इंतजाम नहीं है। यदि इन बहुमंजिला इमारतों में आग की घटना होती है तो उसे बुझाने के लिए गुरुग्राम से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी मंगवाई जाती हैं। ऐसे में जब तक गाड़ी बहादुरगढ़ पहुंचेगी, तब तक नुकसान काफी अधिक हो चुका होगा। ऐसा नहीं है कि दमकल विभाग के अधिकारियों की ओर से सरकार व मुख्यालय को इन गाड़ियों की डिमांड न भेजी गई हो, लेकिन अभी गाड़ी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बन गई हैं बहुमंजिला इमारतें
बहादुरगढ़ शहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब बहुमंजिला इमारतें भी बनती जा रही हैं। झज्जर रोड पर एचएल सिटी, टाटा वेल्यू होम, अग्रसैन यूनिवर्सिटी, सराय औरंगाबाद गांव में पास रुहिल रेजीडेंसी, दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित ओमेक्स सिटी में बहुमंजिला इमारतें बन गई हैं, लेकिन इनमें आगजनी की घटना हो जाए तो दमकल विभाग के पास उसे बुझाने के कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
हाइड्रोलिक गाड़ियों की खरीद के लिए सरकार की ओर से एक कदम आगे बढ़ाया गया है। 10 गाड़ियों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अगले वर्ष बहादुरगढ़ के हिस्से में हाइड्रोलिक गाड़ी आएगी। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
-रविंद्र कुमार, फायर अधिकारी, बहादुरगढ़।

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में बनी बहुमंजिला इमारतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed