{"_id":"61a279e3b007f537b362f316","slug":"theft-of-clothes-and-cash-from-the-shop-by-smelling-intoxicants-jhjhar-news-rtk631115247","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकान से कपड़े व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकान से कपड़े व नकदी चोरी
विज्ञापन
बेरी। गोशाला मार्ग पर स्थित एक कपड़े की दुकान से महिलाओं ने दुकान मालिक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुकान से करीब 50 हजार के सूट व 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। महिला को करीब एक घंटे बाद होश आया तो दुकान से सूट व गल्ले से 15 हजार की नकदी गायब मिली। महिला ने सूट व नकदी चोरी होने की शिकायत बेरी शहर चौकी में दर्ज करवाई। इस संबंध में पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पाना छाज्याण निवासी रेणु ने बताया कि गोशाला मार्ग पर लेडिज कपड़े की दुकान कर रखी है। वीरवार शाम करीब 5 बजे बाद दुकान में दो महिलाएं कपड़े खरीदने के बहाने से आई और कुछ देर बाद तीन महिलाएं पहुंची। महिलाओं को कपड़ा दिखाते समय महिलाओं ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। एक घंटे बाद होश आया तो दुकान से करीब 50 हजार रुपये के सूट व गल्ले से 15 हजार की नकदी गायब मिली। जिसकी शिकायत शहर चौकी में दर्ज करवाई है।
वर्जन
गोशाला मार्ग पर कपड़े की दुकान मालिक महिला को महिलाओं ने नशीला पदार्थ सुंघाकर सूट व नकदी चोरी करने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
- अनिल शर्मा, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।