{"_id":"5e4066f48ebc3ee5ae5a1fa7","slug":"theft-bahadurgarh-news-rtk541461730","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने आठ दिन में दूसरी बार लगाई ज्वैलरी शोरूम मे सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने आठ दिन में दूसरी बार लगाई ज्वैलरी शोरूम मे सेंध
विज्ञापन
---फोटो 3 : सीसीटीवी चेक करते सिटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह।
- फोटो : Bahadurgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहरा, नाहरी रोड स्थित एसके ज्वेलर्स शोरूम को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। इस दफा दूसरी साथ वाली दुकान की दीवार तोड़कर चोर शोरूम में घुसे। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंच पाते शोरूम संचालक एवं दुकानदार मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख चोर चांदी की पांच मूर्तियां लेकर फरार हो गए। आठ दिन के भीतर इस शोरूम में लगातार दूसरी बार सेंध लगाई। वारदात से आसपास के दुकानदारों में भी रोष है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, अग्रवाल कॉलोनी के निवासी सुरेंद्र कुमार का नाहरा, नाहरी रोड पर एसके ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। शनिवार की रात को चोर पहले तो शोरूम के साथ लगती इन्वर्टर बैटरी की दुकान में घुसे। फिर भीतर से शोरूम के साथ वाली दीवार तोड़ डाली। दीवार तोड़ने की आवाज से पड़ोसियों की आंख खुल गई और उन्होंने शोरूम मालिक व अन्य दुकानदारों को सूचना दी। इससे पहले की चोर दुकान के प्रमुख हिस्से में दाखिल हो पाते, शोरूम का मालिक व अन्य दुकानदार वहां पहुंच गए। खुद को घिरता देख चोर चांदी की पांच मूर्तियां लेकर भाग गए। शोरूम मालिक ने 100 नंबर पर कॉल की लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद सिटी एसएचओ के फोन पर कॉल कर सूचना दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू की। डीएसपी अजायब सिंह और सिटी एसएचओ बिजेंद्र सिंह भी मौका मुआयना करने पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए।
ऐसे घुसे शोरूम में
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली चाली का इस्तेेमाल किया। चाली को सीढ़ी बनाकर उस पर चढ़े और शोरूम के साथ लगती दुकान के पिछले हिस्से में लगाकर एसी धक्का देकर गिरा दिया। उक्त एसी वाली जगह से चोर इनवर्टर बैटरी की दुकान में घुसे और नीचे आ गए। फिर साथ सटी दीवार तोड़कर शोरूम की सीढ़ियों में उतर गए। दुकान के प्रमुख हिस्से में घुसने के लिए शीशे का दरवाजा भी तोड़ा लेकिन दुकानदारों के आने के कारण इन्हें भागना पड़ गया।
विज्ञापन
चोर रात को आए, सुबह भागे
इस शोरूम में सुरक्षा की दृष्टि से 14 कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरा सरकारी स्कूल की तरफ है। फुटेज चेक करते वक्त पता चला कि स्कूल की तरफ वाले कैमरे के साथ रात एक बजे छेड़छाड़ की गई है। सुबह करीब पांच बजे जब दुकानदार शोरूम के बाहर थे तो उन्हें शोरूम के भीतर शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। जाहिर है कि तब तक चोर भीतर थे। इस शोरूम में आठ दिन के भीतर यह दूसरी वारदात थी। गत 31 जनवरी की रात को बगल वाली बूटिक की दीवार तोड़कर चोर इस शोरूम में घुसे थे। ऐसे में वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ होने की आशंका भी जताई जा रही है। उधर, आठ दिन के भीतर लगातार दूसरी वारदात होने से आसपास के दुकानदारों में भी रोष है। दुकानदारों ने चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवाज उठाई है।
जल्द सुलझाएंगे वारदात : डीएसपी
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
- अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़

---फोटो 2 : रात को इस शोरूम को चोरों ने बनाया निशाना।- फोटो : Bahadurgarh