{"_id":"6a450281c55082f5980259f2","slug":"theft-at-the-kisan-congress-district-presidents-office-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-125030-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी
Wed, 01 Jul 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल व मौजूद पुलिसकर्मी। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल के गांव दुल्हेड़ा स्थित कार्यालय में चोरों ने रात में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता बुधवार को सुबह उस समय चला, जब दीपक देशवाल कार्यालय पहुंचे। सामान बिखरा देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दीपक देशवाल ने बताया कि कार्यालय के अंदर रखा एयर कंडीशनर (एसी), इन्वर्टर और उसकी बैटरियां सहित अन्य सामान गायब मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।