{"_id":"68c090e8cc2ccf9204086efa","slug":"the-youth-congress-provided-assistance-to-those-affected-by-the-flooding-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117353-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: युवा कांग्रेस ने जलभराव प्रभावितों को पहुंचाई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: युवा कांग्रेस ने जलभराव प्रभावितों को पहुंचाई मदद
Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : छोटूराम नगर में बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
बहादुरगढ़। पिछले दिनों लगातार हुई बरसात के कारण मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो हो गई है। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटूराम नगर के लोगों को उठानी पड़ रही है। मंगलवार को हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की मदद करते हुए स्थानीय लोगों को पेयजल की बोतलें और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि मुश्किल समय में जनता के साथ खड़े रहना ही कांग्रेस का असली संस्कार है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मदद कर रहे हैं और आगे भी हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए तत्पर रहेंगे। युवा कांग्रेस नेता संदीप दहिया ने कहा कि बरसात से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में समाज के हर वर्ग को आगे आकर मदद करनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हलका युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि छोटूराम नगर के लोग कई दिनों से पानी में जीने को मजबूर हैं। प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द जलनिकासी की ठोस व्यवस्था करे। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, हम लोगों की मदद जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, युवा कांग्रेस नेता संदीप दहिया, हलका युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, शहरी जिलाध्यक्ष पंकज फोगाट और वरुण राठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।