फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The young man weighed down by tractor, death, Bhadurgarh news

ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, मौत

Wed, 11 Jan 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Wed, 11 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मुकेश निवासी ढलानवास अपने ही गांव के व्यक्ति सीयाराम के साथ ट्रैक्टर पर बैठ कर गांव से अपने निजी काम के लिए भागवी गांव में जा रहे थे। जब उनका ट्रैक्टर गांव बिरोहड़ के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर के सामने अचानक नील गाय आ गई। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर रोड के किनारे गड्ढों में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर चालक सीयाराम रोड़ पर गिर गया और मुकेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इसके चलते मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और शव का पोस्मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed