फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The women scored waterworks lock on Bnbewa

भंभेवा की महिलाओं ने जड़ा जलघर पर ताला

Sat, 30 Aug 2014 12:09 AM IST
hisar
hisar Updated Sat, 30 Aug 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन

भंभेवा गांव के वार्ड छह और सात में पीने के पानी की परेशानी से गुस्साई महिलाओं ने शुक्रवार को गांव के जलघर पर ताला जड़ दिया। महिलाओं ने मटके फोड़कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर सात घंटे बाद डीघल पुलिस के साथ जलापूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनकर इसके समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जलघर का ताला खोल दिया गया।

विज्ञापन


गांव भंभेवा के जलघर पर ताला लगाने वाली वार्ड छह और सात की महिलाओं ने बताया कि पिछले तीन सालों से उनके यहां पानी की सप्लाई नदारद है। उन्हें दूरदराज से पानी लाना पड़ता है। इस बारे में कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराकर समस्या के समाधान की अपील की गई। हर बार भरोसा तो दिलाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सुनीता ने बताया कि पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण उन्हें दूरदराज के खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी में इतनी दूर से पानी लाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि एक-एक बूंद पानी इस्तेमाल करते समय सौ बार सोचना पड़ता है। शीला ने बताया कि पीने के पानी का इंतजाम भी मुश्किल हो रहा है। हर रोज पहली चिंता यही होती है कि पानी का इंतजाम करना है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आते हैं और मौका देखकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान कोई नहीं करता। ऐसे में मजबूरी के चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। महिलाओं ने पहले जलघर पर ताला जड़ा और उसके बाद मटके फोड़कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान जलघर पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था। ऐसे में महिलाएं जलघर के बाहर ही बैठ गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने जलघर पर ताला सुबह 11 बजे लगाया था, लेकिन जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने में सात घंटे लग गए। गांव में पहुंचे एसडीओ आरके गुप्ता, जेई प्रदीप जैन के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे तुरंत समस्या के समाधान की मांग पर अड़ गईं।

इसके बाद ग्रामीणों का आश्वासन दिया गया कि उनकी बंद पड़ी पेयजल लाइन का काम जल्द करवा दिया जाएगा। ठेकेदार के बीमार होने से काम में देरी हुई है, लेकिन इसे दोबारा से जल्दी शुरू कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने महिलाओं को ताला खोलने के लिए मना लिया।


ग्रामीण देवेंद्र ने बताया कि गांव में पानी की समस्या पिछले तीन वर्षों से है। अभी गांव की महिलाओं ने जलघर पर ताला जड़ा है। अगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हमें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। अनिल ने बताया कि वार्ड छह और सात के लोगों को मजबूरी में पानी खरीदना भी पड़ता है। पानी की समस्या के प्रति अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। विभाग को चाहिए की गांव में पीने के पानी की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed