फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The threat of dengue has not been averted yet, caution is needed

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी टला नहीं डेंगू का खतरा, सावधानी बरतने की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The threat of dengue has not been averted yet, caution is needed
-फोटो 52 : नागरिक अस्पताल में बनाई हुई सेंटीनल सर्विलेंस लैब। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में अभी तक डेंगू व मलेरिया नियंत्रण में हैं लेकिन खतरा टला नहीं है। विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में डेंगू के 3,764 सैंपल्स की जांच में अब तक 48 डेंगू एलाइजा पॉजीटिव केस और मलेरिया के 23 केस मिले हैं। इनमें बहादुरगढ़ में डेंगू के 12 और मलेरिया के 7 केस रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बार डेंगू से अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। 5,470 वाटर सेंपल टेस्ट हुए जबकि हेल्थ टॉक 79,310 की हुई। डेंगू के 3,764 संभावित सैंपल्स में से 48 केस मिले हैं। वहीं मलेरिया की 1,33,640 स्लाइड में से 23 केस पॉजीटिव मिले हैं, जबकि 1,63,672 को एंटी लार्वा नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

एंटी लार्वा गतिविधि के लिए 184 टीमें गठित की हैं। मौसम का मिजाज बदलने से मच्छर भी खूब पनपने लगे हैं ऐसे में डेंगू का खतरा टला नहीं हैै। आमजन को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जुटी हैं। नागरिक अस्पताल में सेंटीनल सर्विलेंस लैब बनाई हुई है। यहां डेंगू के एनएस-वन व डेंगू एलाइजा की जांच भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा न लें
चिकित्सकों का कहना है कि बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा न लें। अगर आपातकालीन में दवा लेनी ही पड़े तो केवल पेरासीटामॉल ही लें। इसके अलावा दूसरी दर्द निवारक दवाएं न लें। वायरल से ग्रस्त व्यक्तियों को खान-पान में विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेना चाहिए। मच्छरों से बचें।

वर्जन

झज्जर जिले में डेंगू, मलेरिया को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। जिले में 48 डेंगू केस मिले हैं जबकि मलेरिया के केसों की संख्या 23 रही। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एंटी डेंगू लार्वा एक्टिविटीज भी विभाग की ओर से निरंतर चल रही है।-डॉ. कुलदीप, डीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed