फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The student was shown as a laborer and his ration card was cut off.

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्र को मजदूर दर्शाया राशन कार्ड काट दिए

Wed, 12 Jun 2024 05:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
The student was shown as a laborer and his ration card was cut off.
झज्जर। लघु सचिवालय में सुबह 9 से 11 बजे तक लगे समाधान शिविर में 60 लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें 19 शिकायतें परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को लेकर थी। एक छात्र को परिवार पहचान पत्र में लेबर ही दर्शा दिया गया था।
विज्ञापन

डीसी और डीसीपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को काफी संख्या में लोग समस्या लेकर पहुंचे। डीसी शक्ति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डीसीपी अर्पित जैन मौजूद रहे व आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। करीब 60 शिकायतों पर इस दौरान सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निर्धारित समय में निराकरण करने के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा शिकायतें परिवार पहचान पत्र को लेकर आई।
विज्ञापन

60 में से 19 शिकायतें परिवार पहचान पत्र की थी, जिसमें सबसे ज्यादा आय करने की मांग की गई थी। इनकी आय लाख 80 हजार से ज्यादा दिखाई गई थी, जिसके चलते संबंधित लोगों के बीपीएल राशन कार्ड कट गए। शिकायत देकर लोगों ने आय दोबारा सत्यापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में व्यवसाय में छात्र की जगह लेबर दिखाने की भी शिकायत आई।
उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी की खामियों का मौके पर समाधान करने के लिए शिविर में ही ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। मंगलवार को शिविर के दूसरे दिन जिन अधिकारियों के विभागों से जुड़ी समस्या आई वह तुरंत उपायुक्त द्वारा मौके संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए उसका समाधान करवाया गया। डीसी ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन तत्परता से कार्यवाही कर रहा है।
सरकारी विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं संज्ञान में आती हैं, उनका हर हाल में समाधान करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed