फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The street vendors staged a sit-in outside the nap with the family

रेहड़ी वालों ने परिजनों के साथ दिया नप के बाहर धरना

Tue, 18 Oct 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The street vendors staged a sit-in outside the nap with the family
बहादुरगढ़। शहर में देवीलाल पार्क के नजदीक से हटाए गए अतिक्रमण के बाद रेहड़ी वाले व छोटे दुकानदारों ने अपने परिवारों सहित नगर परिषद कार्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। दुकानदारों ने नगर परिषद की कार्रवाई के खिलाफ रोष जताते हुए रेहड़ी व दुकान लगाने के लिए सही स्थान आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद द्वारा कुछ रोज पहले दिल्ली-रोहतक रोड पर देवीलाल पार्क के पास से अतिक्रमण हटवाया गया था। अतिक्रमण हटाने के बाद ये रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों का रोजगार लगभग खराब हो गया है। इसी को लेकर रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार अपने परिवारों सहित नगर परिषद के प्रवेश द्वार पर धरना देकर बैठ गए। दुकानदार सोनू, पवन, कुलदीप ने बताया कि वे काफी समय से देवीलाल पार्क के पास रेहड़ी लगा कर अपने परिवार पालन पोषण कर रहे थे मगर अब उनके साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। नगर परिषद ने उनकी रेहड़ी व दुकानों को हटा दिया जिससे उनके समक्ष भूखे मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed