फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The street leading from Shiv Chowk towards Jatwada was filled with sewer and drain water.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव चौक से जटवाड़ा की तरफ जाने वाली गली में भरा सीवर व नालियों का पानी

Sat, 08 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The street leading from Shiv Chowk towards Jatwada was filled with sewer and drain water.
-फोटो 52 : बाल्मीकि मोहल्ले की गली में जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : rajauri
बहादुरगढ़। शहर में नजफगढ़ रोड पर शिव चौक से जटवाड़ा मोहल्ला की तरफ जाने वाली गली में नालियों और सीवर का दूषित पानी जमा रहता है। कई बार यहां के लोगों की ओर से वार्ड पार्षद, नगर परिषद चेयरपर्सन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों और नेताओं से समस्या के समाधान की मांग है।
विज्ञापन


नाला और सीवर ब्लॉक होने से बन रही परेशानी
हमारी गली वाल्मीकि मोहल्ले में आती है और यह शिव चौक से जटवाड़ा मोहल्ले की तरफ जाती है। हर दूसरे दिन यहां पर गली में सीवर और नालियों का पानी जमा हो जाता है। पानी की निकासी ही व्यवस्था सही न होने के कारण बन रही है। नालियां और सीवर पूरी तरह ब्लॉक हैं। इसकी वजह से गंदा पानी गली में भर जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस दिन पानी की सप्लाई दी जाती है, उस दिन तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं। समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन


-भारती, कॉलोनी वासी



नरकीय जीवन जीने को मजबूर

हमारी कॉलोनी में 50 से अधिक घर हैं। सभी घरों के लोग गलियों में गंदा पानी भरने की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। न तो पार्षद और न ही नेता हमारी समस्या की तरफ कोई ध्यान दे रहे हैं। इससे वे भारी परेशानी में हैं। कई जगह नालों पर लोगों की ओर से कब्जे किए हुए हैं तो वहां पर नाले पूरी तरह बंद हो गए हैं। इस वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा और गलियों में जमा हो रहा है। नालों को खुलवाया जाए। ताकि समस्या से निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


-करतार सिंह, कॉलोनी वासी



वाल्मीकि मोहल्ले की गली में भरने वाले गंदे पानी से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। नालों की सफाई कराई जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।


-सरोज राठी, नगर परिषद चेयरपर्सन, बहादुरगढ़।

-फोटो 52 : बाल्मीकि मोहल्ले की गली में जमा गंदा पानी। संवाद

-फोटो 52 : बाल्मीकि मोहल्ले की गली में जमा गंदा पानी। संवाद- फोटो : rajauri

-फोटो 52 : बाल्मीकि मोहल्ले की गली में जमा गंदा पानी। संवाद

-फोटो 52 : बाल्मीकि मोहल्ले की गली में जमा गंदा पानी। संवाद- फोटो : rajauri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed