{"_id":"6941c1afd797bada5104d40d","slug":"the-soldiers-of-jhajjar-have-made-an-invaluable-contribution-to-the-defense-of-the-country-sdm-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129535-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा में झज्जर के सैनिकों का अमूल्य योगदान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा में झज्जर के सैनिकों का अमूल्य योगदान : एसडीएम
विज्ञापन
16jjrp08- झज्जर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अधिकारी व अन्य लोग।
झज्जर। भारत की वर्ष 1971 में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत की वर्षगांठ विजय दिवस के अवसर पर जिले में शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम अंकित कुमार चौकसे ने मंगलवार को सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
एसडीएम ने शहीदों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए देश की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की अतुलनीय उपलब्धि को पूरा देश विजय दिवस के रूप में मना रहा है। देश की रक्षा में झज्जर के सैनिकों का अमूल्य योगदान है।
एसडीएम अंकित कुमार चौकसे ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया है जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन
आईपीआरओ सतीश कुमार, कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल राजीव कुंडू ने भी श्रद्धांजलि दी। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर सीपीओ मनोज कुमार, सूबेदार बिजेंद्र सिंह, सूबेदार प्रेम कुमार, राकेश कुमार, सत्यपाल, केपी सिंह, राजेश, सतबीर सिंह, सुकर्मपाल, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।