{"_id":"65ac2dbcb579fa4a7c0b6046","slug":"the-scoundrel-robbed-the-bike-and-said-that-it-will-be-found-at-the-bus-stand-after-5-days-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-5025-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक लूटकर बदमाश बोले, 5 दिन बाद बस स्टैंड पर मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक लूटकर बदमाश बोले, 5 दिन बाद बस स्टैंड पर मिलेगी
Sun, 21 Jan 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देर रात काम निपटाकर गांव जाखौदा जा रहे एक श्रमिक से चार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल लूट ली। बाइक ले जाते समय बदमाशों ने पीड़ित को यह भी कहा कि चार-पांच दिन बाद बाइक बहादुरगढ़ बस स्टैंड पर मिलेगी, वहां से ले लेना। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-6 थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की गई, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस ने शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों और मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा है।
वारदात बिहार के समस्तीपुर जिले के वारीश नगर के पुरनाही गांव निवासी पंकजराम के साथ हुई। पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अरुण कुमार चौधरी ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता है। अरुण चौधरी ने अपनी मोटरसाइकिल उसे आने-जाने के लिए दी हुई है। शुक्रवार को रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी साइट से काम निपटाकर गांव जाखौदा की तरफ जा रहा था। जब वह बहादुरगढ़ बाईपास के नजदीक इंडिया ऑयल पेट्रोल पंप से आगे एक कंपनी की बिल्डिंग के पास पहुंचा तो वहां पर दो युवकों ने आकर उसकी बाइक रुकवाई। इसी दौरान दो युवक और आ धमके। पंकजराम के अनुसार चारों ने अपने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। पहली मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों में से एक उसके पास आया और आते ही बिना किसी वजह के थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी और कहा कि शोर किया तो गोली मार देंगे। इससे वह घबरा गया और चारों बदमाश युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पंकजराम ने बताया कि बदमाश जाते-जाते बोले कि चार-पांच दिन बाद बाइक बस स्टैंड पर मिलेगी। वहां से ले लेना। चारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।