फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The problem of illegal parking deepens again on Delhi-Rohtak Road

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली-रोहतक रोड पर फिर गहराई अवैध पार्किंग की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The problem of illegal parking deepens again on Delhi-Rohtak Road
फोटो-57: बहादुरगढ़ के दिल्ली-रोहतक रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
बहादुरगढ़। शहर के दिल्ली-रोहतक रोड पर एक बार फिर अवैध पार्किंग की समस्या गहराने लगी है। गांव सांखौल से लेकर सेक्टर-6 की पहली पुलिया तक सड़क किनारे और फुटपाथ पर वाहनों की कतारें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी होने के कारण पैदल राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। सेक्टर छह निवासी जयपाल, सेक्टर दो निवासी राजकुमार अरोड़ा आदि का कहना है कि इस क्षेत्र में अवैध पार्किंग लंबे समय से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले सेक्टर-6 थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने गौरैया टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के बाहर अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया था। साथ ही नो-पार्किंग के बोर्ड भी लगाए गए थे ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद फिर से उसी स्थान पर वाहन खड़े किए जाने लगे हैं। आसपास के बाजारों और प्रतिष्ठानों में आने वाले लोग सुविधा के लिए सड़क किनारे ही वाहन पार्क कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नियमित निगरानी के साथ सख्त कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाना जरूरी है ताकि मुख्य मार्ग पर जाम और हादसों की आशंका को रोका जा सके। वहीं इस बारे में यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed