फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The problem child complaint, action will, jhajjar news

समस्या हो तो बच्चे करें शिकायत, होगी कार्रवाई

Tue, 24 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 24 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।  कलोई स्थित नवोदय स्कूल में एक बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत के बाद स्कूल की सुरक्षा और सुविधाओं को जानने, बच्चों से मिलने के लिए चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया। चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी अनु देवी ने बच्चों को गुड टच, बैड टच, पॉक्सो एक्ट, फोन पर और पोर्टल पर शिकायत करने के बारे में बताया। अनु देवी ने कहा कि स्कूल में बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे उन्हें मोबाइल पर फोन करके शिकायत कर सकते हैं। बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है या कोई उन्हें परेशान कर रहा है, या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वे ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं और मोबाइल पर फोन करके भी बता सकते हैं। उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक प्रश्न के जवाब में अनु देवी ने बताया कि बच्चे अभी हादसे के सदमे से उबर नहीं पाए है। इस सदमे का असर इनकी परीक्षाओं पर भी हो सकता है। वे स्कूल में लगातार आएंगी और बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्चों ने उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं की है फिर भी वे हर बच्चे की एक-एक करके काउंसलिंग की जाएगी। बच्चों को उभरने में टाइम लगेगा।  
विज्ञापन

बता दें कि कलाई के इस नवोदय स्कूल में कुछ दिन पहले करोंथा निवासी प्रियम की मौत संदिग्ध हालात में हो गई थी। प्रियम की मौत के बाद स्कूल में जांच के लिए कई विभागों की टीमें गई थी। जहां पर कई खामियां पाई गई। इस पर स्कूल प्रिंसिपल को फटकार भी पड़ी थी। सभी बातों को ध्यान में रखते सोमवार को चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी अनु ने अपनी टीम सहित स्कूल का दौरा किया। उनके साथ लतिका और विकास वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed