फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The post-mortem report did not reveal the death of the monk

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साधु की मौत का नहीं चला पता

Mon, 18 Jan 2021 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
The post-mortem report did not reveal the death of the monk
कासनी गांव के खेत में शनिवार को बुजुर्ग साधु का कंकाल मिला था, जिसकी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं चल पाया है। अब विसरा रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि साधु की मौत किन कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान शव से विसरा लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा डीएनए जांच भी करवाई जाएगी। रविवार को पुलिस ने बुजुर्ग के कंकाल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। दूसरे दिन भी बुजुर्ग के सिर का कहीं पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस को बयान दिया था कि धर्मचंद शुक्रवार की रात आठ बजे गांव के एक मंदिर में सत्संग सुनने के लिए गया था, लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी तलाशा, मगर उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह धर्मचंद का गांव के ही एक खेत में सिर कटा कंकाल मिला। बुरी तरह से क्षत-विक्षप्त कंकाल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसके शरीर को जंगली जानवरों ने नोच खाया है। धर्मचंद का केवल धड़ था, जबकि सिर गायब था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया, मगर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के भतीजे प्रवीन के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच चल रही है। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कंकाल का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया, मगर मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed