फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The person injured in the road accident died during treatment

झज्जर-बहादुरगढ़: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 11 Feb 2023 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The person injured in the road accident died during treatment
बहादुरगढ़। पीडीएम मेट्रो स्टेशन सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति पीजीआईएमएस रोहतक उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मूलरूप से यूपी हाल निवासी गांव जसौरखड़ी रविन्द्र कुमार ने बताया कि उसके पिता जयराम आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में रहते थे और दिहाड़ी मजदूरी करते थे। गत 26 जनवरी को उसके पिता पीडीएम मेट्रो स्टेशन के निकट रोड क्रॉस कर रहे थे। वह उनसे थोड़ा पीछे था। इस दौरान रोहतक की तरफ से एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता रोड पर पड़े हुए थे। गंभीर अवस्था में उसने अपने पिता को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। उसके पिता की मौत सड़क दुर्घटना में लगी चोटों के कारण हुई। पुलिस वाहन चालक का पता कर उसके खिलाफ कार्रवाई करे। एमआईई चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed